अमर उजाला
Wed, 22 January 2025
भारत के मोबाइल नंबर की शुरुआत +91 से होती है, लेकिन ऐसा क्यों है, आपने कभी सोचा है
भारत का मोबाइल नंबर +91 से शुरू होने का कारण अंतर्राष्ट्रीय टेलीफोन नंबरिंग योजना है,
जिसे ई.164 मानक के तहत इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन द्वारा प्रबंधित किया जाता है।
यह प्रणाली प्रत्येक देश को एक विशिष्ट देश कोड प्रदान करती है, जो अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग में इस्तेमाल होती है।
ITU ने भारत को +91 देश कोड 1960 के दशक में आवंटित किया। यह कोड भारत की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेलीफोन नेटवर्क में सुनिश्चित करता है।
हर देश को एक विशिष्ट कोड दिया गया है। अमेरिका: +1, यूके: +44, भारत: +91, चीन: +86, क्षेत्रीय वर्गीकरण: ITU ने दुनिया को 9 जोन में बांटा है।
भारत और दक्षिण एशिया के देशों के लिए जोन 9 निर्धारित है। भारत को 91 कोड इस जोन के अंतर्गत दिया गया।
मोबाइल नंबरों के पहले अंकों (जैसे 6, 7, 8, 9) का निर्धारण टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा किया जाता है।
भारत में वर्तमान मोबाइल नंबरिंग प्रणाली 10 अंकों की है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें