Samsung Galaxy S24 Series: तीन स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिला गूगल Gemini AI का सपोर्ट, जानें सारे फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jan 2024 11:15 AM IST
सार

Samsung Galaxy S24 सीरीज में एआई के जरिए लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्टेंट और सर्किल जैसे फीचर्स मिलेंगे। Samsung Galaxy S24 सीरीज के साथ एंड्रॉयड 14 के साथ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S24 Series Launch In India Know About Price Specifications AI Features News
Samsung Galaxy S24 Series - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 में अपने तीन नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Samsung Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हैं। Samsung Galaxy S24 सीरीज के फोन में 'Galaxy AI' का सपोर्ट दिया गया है जो कि इन फोन को स्मार्ट एआई फीचर्स देता है। Samsung Galaxy S24 सीरीज में एआई के जरिए लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्टेंट और सर्किल जैसे फीचर्स मिलेंगे। Samsung Galaxy S24 सीरीज के साथ एंड्रॉयड 14 के साथ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है।

    Samsung Galaxy S24 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 89,999 रुपये है। Samsung Galaxy S24+ की शुरुआती कीमत 999 डॉलर यानी करीब 99,999 रुपये और Galaxy S24 Ultra की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S24 Ultra के टॉप वेरियंट यानी 12 जीबी रैम के साथ 1टीबी स्टोरेज की कीमत 1,59,999 रुपये है। Galaxy S24 और Galaxy S24+ को अंबर येलो, कोबाल्ट वॉयलेट, मार्बल ग्रे और Onyx ब्लैक कलर में जबकि Galaxy S24 Ultra को टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम वॉयलेट, टाइटेनियम येलो कलर में खरीदा जा सकेगा। भारत में सभी फोन की प्री-बुकिंग आज यानी 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें