Samsung Galaxy S23 Ultra का नया कलर वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jun 2023 03:29 PM IST
सार

Samsung Galaxy S23 Ultra को इसी साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S23 और Samsung Galaxy S23+ के साथ लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy S23 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 Ultra Exclusive New Red and Light Blue Colours Launched in India
Samsung Galaxy S23 Ultra - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy S23 Ultra (रिव्यू) को दो नए कलर वेरियंट में भारत में पेश किया है। Samsung Galaxy S23 Ultra को अब लाइट ब्लू और रेड कलर में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S23 Ultra को इसी साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S23 और Samsung Galaxy S23+ के साथ लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy S23 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Samsung Galaxy S23 Ultra को लाइट ब्लू और रेड कलर में सैमसंग की साइट और सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह फोन पहले से ग्रेफाइट और लाइम कलर में मौजूद है। Samsung Galaxy S23 Ultra की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट से फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लावेंडर कलर में हो रही है। Samsung Galaxy S23 Ultra के 12GB+256GB की कीमत 1,24,999 रुपये, 12GB+512GB की कीमत 1,34,999 रुपये और 12GB+1TB की कीमत 1,54,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा में 6.8 इंच का शानदार Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 240Hz की टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 से लैस किया गया है। फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 कस्टम प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें