अमर उजाला
Wed, 21 June 2023
यदि आपके पास +84, +62, +60 वाले नंबर से कॉल आ रहा है तो आपको इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है।
इसको लेकर सरकार की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया और इससे अलर्ट रहने को कहा है।
इन नंबर से वीडियो कॉल किया जा रहा है और जब तक आप कॉल रिसीव करके कुछ समझ पाते हैं तब तक ये साइबर ठग अपना काम कर चुके होते हैं।
दरअसल, स्कैमर्स वीडियो कॉल में दिखाई आपके चेहरे को अश्लील वीडियो के साथ एडिट करते हैं और फिर ब्लैकमेल करने का खेल शुरू होता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती है और स्कैम को अंजाम दिया जाता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें