Samsung Galaxy S23 Ultra Review: एक फ्लैगशिप फोन जो हर जरूरत को पूरा करता है
सैसमंग के इस फोन Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यह कंपनी का सबसे बड़े सेंसर वाला पहला फोन भी है। Samsung Galaxy S23 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,24,999 रुपये है जो कि Galaxy S22 Ultra की कीमत के मुकाबले करीब 15 हजार रुपये अधिक है।

विस्तार
Samsung Galaxy S23 सीरीज के तहत तीन फोन Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra लॉन्च हुए हैं। इनमें से Galaxy S23 Ultra सबसे बड़ा फ्लैगशिप और टॉप मॉडल है। Galaxy S23 सीरीज के लिए क्वालकॉम के प्रोसेसर को कस्टमाइज किया गया है। सैमसंग के Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यह कंपनी का सबसे बड़े सेंसर वाला पहला फोन भी है। Samsung Galaxy S23 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,24,999 रुपये है जो कि Galaxy S22 Ultra की कीमत के मुकाबले करीब 15 हजार रुपये अधिक है। फोन के टॉप मॉडल की कीमत 1,54,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन आपके लिए कितने काम का है।
Samsung Galaxy S23 Ultra: डिजाइन

Samsung Galaxy S23 Ultra की डिजाइन और फील प्रीमियम है। डिस्प्ले की स्टाइल कर्व्ड है और डिस्प्ले का एरिया Samsung Galaxy S22 Ultra के मुकाबले अधिक है। Samsung Galaxy S23 Ultra का रियर कैमरा सेटअप भी पहले वाले वर्जन के मुकाबले अलग है। लेंस के रिंग की साइज थोड़ी बड़ी है और लेंस की जगह भी बदली गई है। सिर्फ लेंस रिंग के कारण ही आप Samsung Galaxy S22 Ultra के कवर को Samsung Galaxy S23 Ultra में इस्तेमाल नहीं कर सकते, हालांकि डिस्प्ले और बॉडी की साइज एक ही जैसी है।

Galaxy S23 Ultra को चार कलर में पेश किया गया है जिनमें फैंटम ब्लैक, ग्रीन, क्रीम और लैवेंडर कलर शामिल हैं। सैमसंग ने पहली बार पिछले साल Samsung Galaxy S22 Ultra में एस पेन दिया था और इस बार भी अल्ट्रा मॉडल में आपके एस पेन मिलेगा। फोन के साथ मेटल फ्रेम मिलता है। बॉडी में आर्मर एल्यूमीनियम का इस्तेमाल हुआ है।

फोन के किनारे की ग्रिपिंग पहले वाले मॉडल के मुकाबले बेहतर है। नीचे की ओर लेफ्ट में एस पेन का होल्डर है और टाईप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। सिम कार्ड ट्रे को भी नीचे ही जगह मिली है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों पैनल ग्लास के हैं और फ्रेम मेटल का है। एस पेन और फोन दोनों को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।
Samsung Galaxy S23 Ultra: डिस्प्ले

नए फोन की डिस्प्ले की साइज और क्वालिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन में 6.8 इंच की WQHD+ डायनेमिक सुपर एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1750 निट्स है। Samsung ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 1Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ एडैप्टिव विजन बूस्टर है जो कि बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी के लिए है। फोन की डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,750 निट्स है। सीधी धूप में डिस्प्ले को लेकर कोई परेशानी नहीं होती है। HDR10 कंटेंट देखने में भी मजा आता है और यदि आप बड़ी स्क्रीन वाले फोन के शौकीन हैं तो फिर सोने पर सुहागा है।
- Samsung Galaxy S23 Plus review: क्या आपको लेना चाहिए 1 लाख रुपये का फ्लैगशिप फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- iQoo Neo 7 Review: 30 हजार की कीमत में सबसे पावरफुल फोन? परफॉरमेंस से लेकर कैमरा फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- Jabra Elite 5 Unboxing: हाइब्रिड ANC वाला प्रीमियम ईयरफोन
- iQOO Z7 5G Unboxing: सस्ता OIS कैमरे वाला फोन