लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy S23 Series की कीमत और फीचर्स लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Jan 2023 04:51 PM IST
सार

इस सीरीज के पहले दो फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट होगा। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का मिलेगा जो कि अल्ट्रा वाइड एंगल होगा तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 Series Specifications Price Leak Ahead of Launch
Samsung Galaxy S23 Series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 1 फरवरी 2023 को होने वाला है। कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन Samsung Galaxy S23 Series के लिए टीजर भी जारी कर दिया है जिसके मुताबिक Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra की लॉन्चिंग होने वाली है। लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy S23 Series सीरीज की स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गई हैं। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस22 सीरीज के मुकाबले Samsung Galaxy S23 Series सीरीज की कीमत कम-से-कम 6,000 रुपये अधिक होगी।

    9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S23 की कीमत 1,350 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) यानी करीब 80,000 रुपये होगी, वहीं Galaxy S23+ की कीमत AUD 1,650 यानी करीब 95,000 रुपये और Galaxy S23 Ultra की कीमत AUD 1,950 यानी करीब 1,11,500 रुपये होगी।

    विज्ञापन

    सैमसंग के इन तीनों फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 के साथ पेश किया जाएगा। Galaxy S23 में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगी, जबकि Galaxy S23+ में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ HDR10+ का सपोर्ट होगा और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन होगी। तीनों फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और कम-से-कम 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें