IRCTC Down: आईआरसीटी की ई-टिकट बुकिंग साइट पड़ी ठप, एप भी नहीं हो रहा ओपन, यूजर्स परेशान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 May 2023 12:00 PM IST
सार

IRCTC ई-टिकटिंग की सेवा बंद पड़ी है। IRCTC की वेबसाइट की तरह ही IRCTC का एप भी ठप पड़ा है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज आ रहा है कि मेंटनेंस के कारण साइट की सेवा बंद है।

विज्ञापन
IRCTC website down app also goes offline all e ticketing stoped
IRCTC DOWN - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की सेवाएं ठप हो गई हैं। IRCTC की वेबसाइट आज यानी 6 मई की सुबह 10.30 बजे से ठप है जिससे यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। IRCTC ई-टिकटिंग की सेवा बंद पड़ी है। IRCTC की वेबसाइट की तरह ही IRCTC का एप भी ठप पड़ा है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज आ रहा है कि मेंटनेंस के कारण साइट की सेवा बंद है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IRCTC की वेबसाइट के मेंटनेंस का काम आमतौर पर रात में 11 बजे के बाद होता है। साइट के ठप होने को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार शिकायत कर रहे हैं। वेबसाइट आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट downdetector ने भी IRCTC के डाउन होने की पुष्टि की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें