सैमसंग के इस फोन पर मिल रही 20 हजार रुपये की छूट, खास कैमरे के साथ मिलेगी स्पेशल डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Feb 2023 10:04 AM IST
सार

Samsung Galaxy S23 सीरीज को पिछले साल भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और अब इसे 52,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में Samsung Galaxy S22 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 get a heavy price cut in India all details here
Samsung Galaxy S22 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में अपनी Samsung Galaxy S23 सीरीज पेश की है जिसके तहत तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Samsung Galaxy S23 की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने Samsung Galaxy S22 सीरीज की कीमत में भारी कटौती की है। Samsung Galaxy S23 सीरीज को पिछले साल भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और अब इसे 52,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में Samsung Galaxy S22 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। 256 जीबी स्टोरेज वाले Samsung Galaxy S23 की कीमत फिलहाल 56,999 रुपये हो गई है।

    Samsung Galaxy S23 की कीमत में यह तीसरी कटौती है। पिछले साल नवंबर में Samsung Galaxy S23 की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती हुई थी जिसके बाद इस फोन की कीमत 62,999 रुपये हो गई थी। उससे बाद एक बार फिर से 5,000 रुपये की कमी हुई थी जिसके बाद Samsung Galaxy S22 की कीमत 57,999 रुपये हुई थी।

    विज्ञापन

    Samsung अपने इस फोन के साथ 31,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहाहै। इसके अलावा सैमसंग शॉप एप पर 2,000 रुपये का वेलकम बेनेफिट्स भी हैं। साथ रेफरल कोड के जरिए 5 फीसदी की छूट मिल रही है। ये सारे ऑफर सैमसंग की वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट से लिए जा सकते हैं। Samsung Galaxy S22 को फैंटम ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें