OnePlus 11 5G: 16GB रैम के साथ लॉन्च होगा वनप्लस का फ्लैगशिप फोन, कीमत से लेकर फीचर्स तक, डिटेल आई सामने
भारत में OnePlus 11 5G के साथ स्टेनलेस स्टील कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को भारत में 16 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा।

विस्तार
वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 5G को इस साल के सबसे बड़े इवेंट क्लाउड 11 (OnePlus Cloud 11 Event) में लॉन्च करने वाला है। यह इवेंट सात फरवरी को होने वाला है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी सामने आ गई है। अब कहा जा रहा है कि इस फोन को 16 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी इस फोन के साथ पांच साल तक का एंड्रॉयड अपडेट भी देगी। अगर ऐसा होता है तो यह वनप्लस का पहला फोन होगा, जिसमें एंड्रॉयड 17 का अपडेट भी मिलेगा। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत के बारे में...
कंपनी ने अब तक फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने वनप्लस के अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर दावा किया है। टिपस्टर के एक ट्वीट के अनुसार, OnePlus 11 5G के 11 फरवरी से शुरुआती बुकिंग के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है, जबकि इस फोन को 14 फरवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB + 256GB और 16GB + 256GB में पेश किया जाएगा। बाद वाले वेरियंट को 61,999 रुपये की कीमत पर पेश किया जाएगा। हालांकि, दूसरे वेरियंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। फोन की कीमत की सही जानकारी सात फरवरी को फोन लॉन्चिंग के बाद होगी।
बता दें कि वनप्लस के फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 5G को इस साल की शुरुआत में ही घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया है। भारत में OnePlus 11 के साथ स्टेनलेस स्टील कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को भारत में 16 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, डिस्प्ले का पैनल एमोलेड LTPO 3.0 रहेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 के साथ ColorOS 13 मिलेगा। फोन में 16 जीबी तक की LPDDR5x रैम और 256 जीबी तक की UFS4.0 स्टोरेज मिल सकती है। फोन में वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिलेगी।
- Chinese App ban: चीन पर फिर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक, सरकार ने बैन किए 200 से ज्यादा मोबाइल एप
- Realme 10 Pro 5G: रियलमी के लेटेस्ट फोन को 999 रुपये में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा बेस्ट डिस्काउंट
- Dizo Watch D Ultra Review: 'फुली वॉशेबल' और एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, क्या आपके लिए है पैसा वसूल?
- Gadgets Update: इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए ये शानदार डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच तक, देखें लिस्ट