Samsung Galaxy S20 FE कल भारत में होगा लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Oct 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE set to launch in India on Tuesday price and specifications
Samsung Galaxy S20 FE - फोटो : AMAR UJALA

    ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 FE कल यानी छह अक्तूबर को भारत आ रहा है। Samsung Galaxy S20 FE को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था, हालांकि ग्लोबल वेरियंट में 5जी सपोर्ट है लेकिन भारतीय वेरियंट को 4जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा रहा है। गैलेक्सी एस 20 एफई, गैलेक्सी एस20 का फैन एडिशन है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा।

    गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन की ग्लोबल कीमत $699 यानी करीब 51,400 रुपये है। यह कीमत 5जी मॉडल की है। वहीं 4जी मॉडल की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह फोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट में ग्लोबली उपलब्ध है। यह फोन छह कलर में मिलेगा जिनमें क्लाउड रेड, क्लाउड ऑरेंज, क्लाउड लावेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट कलर वेरियंट शामिल हैं।

    विज्ञापन

    फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन के 4जी वेरियंट में Exynos 990 और 5जी वेरियंट में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    सैमसंग के इस फोन में 5G के अलावा 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें AKG का स्पीकर है। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है और इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 15W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में वायरलेस पावर शेयरिंग का भी फीचर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें