Samsung Galaxy S20 FE का 5जी मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 Mar 2021 12:35 PM IST
सार

फोन के 4जी वेरियंट में Exynos 990 प्रोसेसर है, जबकि अब नए यानी 5जी वेरियंट को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE 5g with Snapdragon 865 launched in India price and specifications
Samsung Galaxy S20 FE 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग ने पिछले साल अक्तूबर में Samsung Galaxy S20 FE को भारत में लॉन्च किया था, हालांकि उस दौरान फोन को सिर्फ 4जी कनेक्टिविटी के साथ ही लॉन्च किया गया था और अब करीब छह महीने बाद Samsung Galaxy S20 FE 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Samsung Galaxy S20 FE के 5जी मॉडल में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया गया है। बता दें कि भारत से पहले इस फोन के 5जी वेरियंट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। 5जी प्रोसेसर के अलावा फोन के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    Samsung Galaxy S20 FE 5G की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन के 4जी वेरियंट में Exynos 990 प्रोसेसर है, जबकि अब नए यानी 5जी वेरियंट को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128 की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन

    Samsung Galaxy S20 FE 5G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S20 FE 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी

    सैमसंग के इस फोन में 5G के अलावा 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें AKG का स्पीकर है। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है और इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 25W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में वायरलेस पावर शेयरिंग का भी फीचर है।

    Samsung Galaxy S20 FE 5G की कीमत

    Galaxy S20 FE 5G को स्पेशल ऑफर के तहत 47,999 रुपये में आज से यानी 31 मार्च से सैमसंग,अमेजन और तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस फोन की वास्तविक कीमत 55,999 रुपये है लेकिन 8,000 रुपये के इंस्टैंट कैशबैक के साथ इसकी कीमत 47,999 रुपये हो गई है। बता दें कि

    फोन के 4जी वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें