Samsung Galaxy S10 Lite भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा पावरफुल स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Jan 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite soon launch in india know expected price and specifications
Samsung Galaxy S10 Lite - फोटो : amar ujala

    सैमसंग (Samsung) के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10 लाइट (Samsung Galaxy S10 Lite) को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। तो ऐसे में माना जा सकता है कि इस फोन को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी एस 10 लाइट को कल यानी चार जनवरी के दिन ग्लोबल लेवल पर पेश किया था। साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में लेटेस्ट प्रोसेसर, दमदार कैमरा और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिला हैं। हालांकि, सैमसंग ने अब तक इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    सैमसंग ने अभी तक इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 7-10 जनवरी के बीच लास वेगास में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2020 में कंपनी कीमत की जानकारी देगी। गैलेक्सी एस10 लाइट दो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। यह फोन प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। देखने में यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह ही है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी मिलेगा। फोन का वजन 186 ग्राम है। फोन एंड्रॉयड 10 के साथ मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें