vivo S1 Pro भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा डायमंड शेप का 48MP वाला कैमरा

vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन vivo S1 Pro लॉन्च कर दिया है। वीवो ने एस सीरीज के तहत पिछले साल अगस्त में पहला स्मार्टफोन vivo S1 पेश किया था। vivo S1 Pro के पीछे डायमंड आकार में कैमरे की डिजाइन दी गई है। बता दें कि यह फोन 4 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाला था।
वीवो एस1 प्रो की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है। यह फोन मैस्टिक ब्लैक, जैजी ब्लू और ड्रीमी व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 4 जनवरी से वीवो की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और तमाम स्टोर्स से होगी। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ऑफलाइन स्टोर पर ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिल रही है। ऑनलाइन स्टोर पर भी वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा है जिसकी वैधता 31 जनवरी 2020 तक है। वहीं इस फोन के साथ जियो की ओर से 12,000 रुपये का ऑफर मिल रहा है।
इस फोन में 6.38 इंच की सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा 8 जीबी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
वीवो एस1 प्रो में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ है। कैमरे के साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए अल्ट्रा स्टीडी मोड मिलेगा।
इस फोन में 4500एमएएच की बैटरी मिलेगी जो टाइप-सी और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ बॉक्स में इयरफोन और कवर भी मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 4जी एलटीई, 3.5एमएम के हेडफोन जैक भी है।