48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S10 Lite

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 04 Jan 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite launched with triple rear camera price and specifications
Samsung Galaxy S10 Lite - फोटो : amar ujala

    तमाम लीक्स रिपोर्ट्स सामने आने के बाद सैमसंग ने आखिरकार अपना फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S10 Lite लॉन्च कर दिया है जो कि पिछले सला लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस10 का सस्ता वर्जन है। सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 लाइट को CES 2020 से ठीक पहले पेश किया है। Galaxy S10 Lite की खूबियों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

    सैमसंग ने अभी तक इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 7-10 जनवरी के बीच लास वेगास में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2020 में कंपनी कीमत की जानकारी देगी। गैलेक्सी एस10 लाइट दो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। यह फोन प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। देखने में यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह ही है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी मिलेगा। फोन का वजन 186 ग्राम है। फोन एंड्रॉयड 10 के साथ मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें