Samsung Galaxy S10 Lite की प्री-बुकिंग हुई शुरू, मिलेगा 3,000 रुपये तक का कैशबैक

सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10 लाइट (Samsung Galaxy S10 Lite) की प्री-बुकिंग ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और आधिकारिक साइट पर शुरू हो गई है। इस फोन को कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया गया था। ऑफर्स की बात करें तो लोगों को इस फोन की प्री-बुकिंग करने पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं ग्राहक इस डिवाइस को नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ खरीद सकेंगे। हालांकि, इस फोन की पहली सेल 4 फरवरी से शुरू होगी। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। गैलेक्सी एस10 लाइट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
Galaxy S10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा जो कि फोटो और वीडियो दोनों के साथ काम करेगा।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर दो दिनों तक के बैकअप का दावा किया गया है। फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन का वजन 186 ग्राम है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइठ की कीमत भारत में 39,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, हालांकि कंपनी ने इस फोन के 6 जीबी रैम वेरियंट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। गैलेक्सी एस10 लाइट प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।