Poco X2: 4 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री

शाओमी से अलग होने के बाद पोको अब एक नई कंपनी बन गई है। सबसे सस्ते स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ पोको एफ1 के बाजार में आने के बाद से ही पोको एफ2 की चर्चा थी लेकिन अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि भारतीय बाजार में पोको एफ2 को नहीं बल्कि Poco X2 को लॉन्च किया जाएगा। पोको एक्स2 की लॉन्चिंग 4 फरवरी को होगी।
Poco X2 को लेकर फ्लिपकार्ट ने टीजर किया है। ऐसे में पोको एक्स2 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। कहा जा रहा है कि पोको एक्स2 Redmi K30 4G का री-ब्रांडेड वर्जन है। इसमें 60Hz रीफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक Poco X2 में एंड्रॉयड 10 मिलेगा। लॉन्चिंग की घोषणा के साथ ही कंपनी ने पोको एक्स2 का लोगो भी जारी किया है।
जैसा कि कहा जा रहा है कि रेडमी के30 4जी ही भारत में Poco X2 के नाम से लॉन्च होगा। ऐसे में रेडमी के30 4जी का ही फीचर पोको एक्स में भी मिलेगा। यह बी कहा जा रहा है कि पोको एक्स2 में डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा और पंचहोल डिस्प्ले होगी। कुछ दिन पहले गीकबेंच की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पोको एक्स2 में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 मिलेगा। साथ ही इस फोन को स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।