Nokia 6.2 और Nokia 7.2 हुए सस्ते, अब शुरुआती कीमत 12,499 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 25 Jan 2020 12:06 PM IST
Nokia 6.2 and Nokia 7.2 Price cut in India Now Starts at Rs 12499
NOKIA 7.2 AND NOKIA 6.2 - फोटो : XDA DEVELOPER

    एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती है। नोकिया के जिन स्मार्टफोन की कीमतें कम हुई हैं उनमें Nokia 6.2 और Nokia 7.2 शामिल हैं। नोकिया 6.2 को जहां 15,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, वहीं अब इस फोन की कीमत 12,499 रुपये हो गई है। ऐसे में नोकिया 6.3 की कीमत में 3,500 रुपये की कटौती हुई है। वहीं कटौती के बाद Nokia 7.2 की कीमत 15,499 रुपये हो गई है। यह कीमत 4GB+64GB वेरियंट की है। वहीं 6GB+64GB वेरियंट की कीमत 17,099 रुपये हो गई है।

    nokia 6.2
    nokia 6.2 - फोटो : Abhishek Baxi / twitter

    Nokia 6.2 की स्पेसिफिकेशन

    ग्राहकों को इस फोन में डुअल नैनो सिम और एंड्रॉयड 9 पाई का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिला है, जो एचडीआर10 से लैस है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 एसओसी मौजूद है।

    nokia 6.2
    nokia 6.2 - फोटो : Telecom TALK / twitter

    Nokia 6.2 का कैमरा

    कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। वहीं, ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें