ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नेवी के जवान, फेसबुक पर भी प्रतिबंध

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 03 Jan 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy Bans Smartphones Social Media after busted an espionage racket linked to Pakistan
indian navy (demo)

    भारतीय नौसेना ने ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौसेना के जवानों के ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। नेवी ने यह फैसला कुछ दिन पहले सामने हनीट्रैप के एक मामले के बाद सुरक्षा को देखते हुए लिया है। ऐसे में अब नौसेना के जवान नौसेना के ठिकाने, डॉकयार्ड और युद्धपोत पर मौजूद होने के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

    गौरतलब है कि पिछले महीने नेवी के सात जवान हनीट्रैप में फंसे थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये लोग पाकिस्तान की एक एजेंसी को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे थे। वहीं अब नए आदेश के बाद नेवी के जवान ड्यूटी पर मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप, सोशल साइट्स, ब्लॉगिंग और ई-कॉमर्स साइट का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

    विज्ञापन

    फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। कुल मिलाकर कहें तो ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इस आदेश पर नेवी के एक अधिकारी ने कहा कि यह फैसला सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से जवानों को थोड़ी दिक्कत होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि अमेरिकी सेना ने हाल ही में टिकटॉक एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक टिक टॉक एप से साइबर अटैक का खतरा है और इसके जरिए देश की जनता और सेना का जासूसी हो सकती है।

    अमेरिका सेना के टिक टॉक इस्तेमाल पर बैन को लेकर अमेरिकी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबिन ओचोआ ने कहा कि सेना के टिकटॉक एप इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। यह प्रतिबंध शुरुआती तौर पर नेवी और रक्षा विभाग दोनों पर लगाया गया है।

    नौसेना ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सैन्यकर्मी टिक टॉक एप का इस्तेमाल ना करें। साथ ही नौसेना की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसके विवरण को ध्यान से पढ़ें और सावधान रहें। वहीं रक्षा विभाग ने भी अपने आदेश में कहा है कि सैन्यकर्मी टिक टॉक एप अपने फोन या टैबलेट से तुरंत डिलीट करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें