सैमसंग Galaxy S10 Lite आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 23 Jan 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite Launch In India Today Know Expected Price And Specifications
Samsung Galaxy S10 Lite - फोटो : amar ujala

    टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) आज भारत में गैलेक्सी एस 10 लाइट (Samsung Galaxy S10 Lite) को लॉन्च करने वाली है। लोगों को इस डिवाइस में ताकतवर प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा प्रीमियम एस पैन को भी पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले गैलेक्सी नोट 10 लाइट को भारतीय बाजार में उतारा था। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी एस 10 लाइट की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी गैलेक्सी एस 10 लाइट की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसेफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। वहीं, इस फोन को प्रीज्म व्हाइट, प्रीज्म ब्लैक और प्रीज्म ब्लू कलर ऑप्शन के साथ सेल के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध किया जाएगा।

    विज्ञापन

    यूजर्स को इस डिवाइस में 6.7 इंच का इनफिनिटी-O फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद होगा। इसके अलावा यूजर्स 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स देगी। इसके अलावा इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें