Apple लॉन्च कर सकता है OnePlus 7T से सस्ता आईफोन, देखें First Look

एपल से सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन iPhone SE के अपग्रेडेड वर्जन को लेकर रोज तमाम तरह की लीक रिपोर्ट सामने आ रही है। वहीं, अब iPhone SE का फर्स्ट लुक भी सामने आया है, हालांकि एपल की ओर से नए आईफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
लीक रिपोर्ट की मुताबिक iPhone SE का नया वर्जन सस्ता होगा। कहा जा रहा है कि एपल के नए आईफोन को 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जाएगा जिनकी कीमतें क्रमशः 28,000 रुपये और 32,000 रुपये होंगी। ऐसा होता है तो आईफोन एसई2 एपल का सबसे सस्ता आईफोन होगा।
वनलीक्स ने iPhone SE2 की एक फोटो भी शेयर की है और दावा किया है कि iPhone SE2 को आईफोन 9 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक नए आईफोन की डिजाइन काफी हद तक आईफोन 8 की तरह है और इसमें टच आईडी के साथ एलसीडी डिस्प्ले पैनल मिलेगा।
iGeeksBlog की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल नया iPads भी लॉन्च करेगा जिसमें 4.7 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा नए आईफोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। यदि ये लीक्स रिपोर्ट्स सच होती हैं तो वनप्लस की कीमत में आपको आईफोन मिल जाएगा। ऐसे में एपल का ब्रांड वैल्यू का फायदा मिल सकता है।
वहीं आईफोन 12 को लेकर भी खबरें सामने आ रही है। नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में चार नए आईफोन लॉन्च होंगे जो कि अलग-अलग डिस्प्ले साइज के होंगे। पहला आईफोन 5.4 इंच की डिस्प्ले वाला, दूसरा 6.1 इंच की डिस्प्ले वाला, तीसरा और चौथा आईफोन 6.7 इंच की डिस्प्ले वाला होगा। 6.7 इंच वाले आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जो कि काफी हद तक आईफोन 11 प्रो की तरह होगा।
- Jio और Airtel के इन प्लांस में मिलेगा 'अनलिमिटेड डाटा', देखें पूरी लिस्ट
- ZOOOK ने भारत में लॉन्च किया 24 वॉट का पार्टी स्पीकर, मिलेगी 4 बैटरी का सपोर्ट
- Jio ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को दी मात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक
- Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स