PremiumAV ने भारत में वायरलैस इयरबड्स किए लॉन्च, मिलेगी 3,500 mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 22 Jan 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
PremiumAV Launch Wireless earbuds with 3500 mah battery in india know price and specifications
PremiumAV earbuds - फोटो : amar ujala

    टेक कंपनी प्रीमियम एवी (PremiumAV) ने भारत में वॉटरप्रूफ वायरलैस इयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। लोगों को इस इयरबड्स में 3,500 एमएएच की बैटरी के साथ एलईडी पावर डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। इस इयरबड्स को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। वहीं, कंपनी ने इस इयरबड्स की कीमत 4,999 रुपये रखी है।

    इसे भी पढ़ें : जियो का डाटा बैलेंस ऐसे करें चेक, वैलिडिटी के साथ टॉकटाइम की भी मिलेगी जानकारी

    प्रीमियम एवी के वायरलैस इयरबड्स की खासियत की बात करें तो यूजर्स को इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ स्टीरियो और monaural मोड्स का सपोर्ट मिलेगा। इन फीचर्स के जरिए यूजर्स बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ गानें सुन सकेंगे। इसके अलावा इस इयरबड्स को पसीने और स्प्लैश से सुरक्षा के लिए आईपीएक्स 7 रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन

    प्रीमियम एवी इयरबड्स की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस डिवाइस में ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, हाई क्वालिटी स्पीकर्स, क्यूआई वायरलैस तकनीक और 3,500 एमएएच की TWS बैटरी दी है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 120 घंटे (स्टैंडबाय टाइम) तक काम करेगी, जिसमें 4 से 5 घंटे का कॉलिंग और 6 घंटे का प्ले समय शामिल है। वहीं, इस इयरबड्स का वजन 5 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें