सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8+ आज भारत में होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Apr 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
samsung galaxy s 8 and galaxy s8 plus set to launch in india
samsung galaxy s8

    सैमसंग के अब तक के सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस 8 और सैमसंग गैलेक्सी एस 8 प्लस भारत में लॉन्च होंगे। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी। लॉन्चिंग के बाद फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। इसके अलावा फोन की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी होगी। फोन की लॉन्चिंग आप सैमसंग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- इन पांच मामलों में iPhone 7 से बेहतर है गैलेक्सी S8

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 3000 एमएएच की क्विक चार्जिंग सपोर्ट बैटरी है। फोन की कीमत $720 डॉलर यानी करीब 46,713 रुपये हो सकती है। वहीं गैलेक्सी एस 8 प्लस में 6.2 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

    ये भी पढ़ें- क्यों खरीदना चाहिए सैमसंग गैलेक्सी एस8 और क्यों नहीं ?

    एस8 प्लस में 3500 एमएएच की बैटरी है। एस8 प्लस में बाकी सभी स्पेसिफेकशन सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह ही हैं। दोनों फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही दोनों फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। दोनों फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इनमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज, 5 गीगाहर्ट्ज), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। इनके अलावाा दोनों फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें