सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में लगी आग, जली महिला की उंगली, केस दर्ज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 17 Sep 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 9 catches fire in woman's purse says reports
Samsung Galaxy Note 9

    सैमसंग का नोट सीरीज एक बार आग लगने के कारण सुर्खियों में है। खबर है कि न्यूयॉर्क में एक महिला के पर्स रखे सैमसंग के नए फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 9 में आग लग गई। महिला का नाम डियान चुंग (Diane Chung) है। डियान चुंग ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में शिकायत करके नुकसान की भरपाई की मांग की है और साथ ही गैलेक्सी नोट 9 को बंद करने की भी मांग की है।

    सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका के मुताबिक डियान चुंग एक रियल स्टेट एजेंट हैं। वह 3 सितंबर की आधी रात को लिफ्ट में थीं और फोन इस्तेमाल कर रही थीं, तभी उन्हें लगा कि उनका फोन गर्म हो रहा है। इसके बाद उन्होंने फोन को पर्स में रख दिया। इसके तुरंत बाद गैलेक्सी नोट 9 से आवाजें आने लगीं। साथ ही बैग से धुआं भी निकलने रहा था।

    विज्ञापन

    उसके बाद डियान डर गईं और उन्होंने फोन को पर्स से बाहर निकाला। इस दौरान उनकी उंगली भी जल गई। पर्स से निकालकर फेंकने के बाद भी फोन काफी देर तक जलता रहा। इसके बाद वहां मौजूद एक शख्स ने फोन को कपड़े में लपेटा और फिर पानी से भरी बाल्टी में फोन को डाला।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं इस मामले पर सैमसंग ने कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ ऐसी पहली घटना सामने आई है। बता दें कि लांचिंग के दौरान सैमसंग के सीईओ कोह डोंग ने दावा किया था कि गैलेक्सी नोट 9 की बैटरी मल्टीपल सुरक्षा कवच से लैस है जो कि सुनिश्चित करता है कि फोन आग नहीं लगेगी।

    बता दें कि इससे पहले भी सैमसंग के नोट सीरीज के नोट 7 में आग लग रही थी जिसके बाद कंपनी को सभी गैलेक्सी नोट 77 को वापस मंगाना पड़ा। हालत यह हो गई थी कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को हवाई जहाज में बैन कर दिया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें