Samsung Galaxy Note 20 Ultra की तस्वीरें हुई लीक, मिल सकता है तीन कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 02 Jul 2020 12:38 PM IST
सार

गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा की तस्वीर हुई लीकयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिल सकते हैं तीन कैमरेलॉन्च और कीमत को लेकर नहीं मिली जानकारी

विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 20 Ultra smartphone photo leak know expected price and specs
Samsung Galaxy Note 20 Ultra - फोटो : Max Weinbach

    विस्तार

    लीक तस्वीरों को देखें तो गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा का बॉडी कलर Mystic Bronze है। इस डिवाइस के बैक पैनल में रेक्टेंग्यूलर शेप में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसके साथ ही फ्लैश एलईडी लाइट को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा इन लीक तस्वीरों में एस-पेन को भी देखा जा सकता है, हालांकि इनमें गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा का फ्रंट पैनल नहीं दिखाया गया है।

    सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस को पांच अगस्त से शुरू होने वाले Unpacked Event में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें