OnePlus 8 Pro की फ्लैश सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन की आज है फ्लैश सेलग्राहकों को मिलेगा 1,000 रुपये का कैशबैकशुरुआती कीमत है 54,999 रुपये

विस्तार
वनप्लस के लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 8 प्रो (OnePlus 8 Pro) की आज (2 जुलाई 2020) फ्लैश सेल है। यह सेल ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को वनप्लस 8 प्रो की खरीदारी करने पर बंपर कैशबैक से लेकर शानदार डिस्काउंट तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी दी जाएगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी सरकार द्वारा तय किए गए कंटेनमेंट जोन में नहीं होगी।
वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 54,999 रुपये और 59,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को अमेजन पे से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक और जियो की तरफ से 6,000 रुपये का बेनेफिट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
कंपनी ने वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन में 6.78 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। साथ ही इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 48 मेगापिक्सल का tertiary सेंसर और 5 मेगापिक्सल का कलर फिल्टर सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।