Digital Sanitiser: स्मार्टफोन की फ्लैश लाइट से 10 सेकेंड में मरेगा कोरोना वायरस!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Jul 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Digital Sanitiser: Scientists develop a device that Use torch on a smartphone to create ultraviolet light to kill coronavirus
Digital Sanitiser- uvlen - फोटो : uvlen

    कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए इस वक्त पूरी दुनिया के डॉक्टर्स और वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कोई वैक्सीन बनाने में लगा है तो कोई संक्रमण को रोकने के लिए डिवाइस बना रहा है, लेकिन कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल संक्रमण से बचने के लिए सैनिटाइजर, साबुन से हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे तरीके कारगर हो रहे हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक डिजिटल सैनिटाइजर तैयार किया है जिसे लेकर दावा है कि स्मार्टफोन की फ्लैश लाइट से कोरोना जैसे वायरस और बैक्टीरिया मारे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस डिजिटल सैनिटाइजर के बारे में विस्तार से...

    Digital Sanitiser- uvlen
    Digital Sanitiser- uvlen - फोटो : uvlen

    इस खास डिवाइस का नाम UVLEN है जिसे दक्षिण कोरिया की एक कंपनी (UVLEN) ने तैयार किया है। इस डिवाइस की मदद से स्मार्टफोन की फ्लैश लाइट के जरिए बैक्टीरिया को मारने का दावा है। यह डिवाइस फोन की फ्लैश लाइट को अल्ट्रा वॉयलेट लाइट में बदलती है। बता दें कि सूक्ष्म वायरस को मारने के लिए अल्ट्रा वॉयलेट का इस्तेमाल होता है।

    Digital Sanitiser- uvlen
    Digital Sanitiser- uvlen - फोटो : uvlen

    इस डिवाइस में एक क्लिप है जिसकी मदद से इसे फोन के पीछे फ्लैश लाइट पर लगाना होगा। इसके बाद फ्लैश लाइट को ऑन करके किसी सतह पर 10 सेकेंड के लिए फोकस करना होगा। इस डिवाइस को फिलहाल बाजार में पेश नहीं किया गया है लेकिन इसकी लॉन्चिंग जल्द ही होने वाली है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें