Samsung Galaxy Note 10 Lite की तस्वीरें हुई लीक, मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Lite Photos Leak Know Expected Price And Specifications
Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : @DindoQuitor / twitter

    नोट 10 सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस सैमसंग नोट 10 लाइट (Samsung Galaxy Note 10 Lite) बीते कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। साथ ही इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कई रिपोर्ट्स भी लीक हो चुकी हैं। हाल ही में नोट 10 लाइट स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई हैं, जिनमें इसके डिजाइन को देख जा सकता है। लीक तस्वीरों में देखें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा, पंचहोल और एस-पेन का सपोर्ट दिया है। हालांकि, सैमसंग ने अब तक इस फोन की ऑफिशियल लॉन्चिंग को लेकर अधिक जानकारी साझा नहीं की है।

    आपको बता दें कि टेक टॉक टीवी ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फोन में मौजूद स्कवायर शेप्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं कंपनी ने इस फोन के डिस्प्ले में पंचहोल दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस के साथ एस-पैन भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    नोट 10 लाइट की लीक तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि डिवाइस को ग्लास बॉडी मिली है। साथ ही फोन के राइट साइड में पावर बटन और लेफ्ट में सिम स्लोट दिया गया है। वहीं, इस फोन को SM-N770F मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। इसके साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए छह जीबी रैम और एक्सिनॉस 9810 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है।

    कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद होंगे। वहीं, यूजर्स इस फोन के 32 मेगापिक्सल वाले कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें