Vivo ने नए साल में ग्राहकों को दिया झटका, इन दो स्मार्टफोन सीरीज को करेगा बंद

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jan 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Vivo Discontinues these two smartphone series in January 2020 know price specs
Vivo Z1 Pro - फोटो : Flipkart

    चीन की टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने नए साल की शुरुआत में ग्राहकों को झटका देते हुए अपनी सबसे लोकप्रिय जेड और यू स्मार्टफोन सीरीज को बंद करने का एलान किया है। हालांकि, कंपनी दोनों सीरीज के डिवाइसेज को स्टॉक खत्म होने तक सेल करेगी। वहीं, वीवो का कहना है कि नए वर्ष में इन दोनों सीरीज के किसी भी नए स्मार्टफोन को पेश नहीं किया जाएगा।

    Vivo Y11
    Vivo Y11 - फोटो : techlector / twitter

    ऑनलाइन लॉन्च नहीं होंगे स्मार्टफोन

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 2020 मार्केट प्लानिंग के तहत नए साल में अपने डिवाइसेज को ऑनलाइन लॉन्च नहीं करेगी। इससे पहले कंपनी अपने कई डिवाइस ऑनलाइन पेश किए थे, जिनकों लोगों ने बहुत पसंद किया था।

    वहीं, दूसरी तरफ वीवो के सीईओ का कहना है कि हम अपने ग्राहकों के स्मार्टफोन खरीदने के अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं। इसके लिए हम कड़े प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में सैमसंग, ओप्पो और रियलमी जैसी कंपनियां भी इस तरह का कदम उठा सकती हैं।

    vivo u10
    vivo u10 - फोटो : amar ujala

    Vivo U10 की स्पेसिफिकेशन

    वीवो ने इस फोन को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था। इस फोन में 6.35 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Vivo U10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, वीवो मल्टी-टर्बो जैसे मोड्स दिए गए हैं। इस फोन में 3/4GB रैम और 32/64GB की स्टोरेज मिलेगी, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    कैमरे की बात करें तो कंपनी इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिनमें एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड एंगल, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ है। साथ ही यूजर्स को इसके फ्रंट में आठ मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें