Galaxy Note 10 Lite आज भारत में देगा दस्तक, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) आज भारत में गैलेक्सी सीरीज के नोट 10 लाइट (Samsung Galaxy Note 10 Lite) को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही एस पैन को भी पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि यह जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। कंपनी ने इससे पहले नोट 10 लाइट को ग्लोबल लेवल पर उतारा था। लेकिन तब कंपनी ने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस फोन की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में होगी। तो चलिए जानते हैं गैलेक्सी नोट 10 लाइट की संभावित कीमत के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत 40,000 रुपये के आस-पास रखेगी। वहीं, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। फोन के साथ एस पेन स्टाइलस भी मिलेगा जिसमें लो एनर्जी और एयर कमांड जैसे कई फीचर्स हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें तीनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। इनमें से एक लेंस वाइड एंगल है और एक लेंस टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी मिलेगा। फोन का वजन 199 ग्राम है। फोन एंड्रॉयड 10 के साथ मिलेगा।
- Realme X2 Review : क्या वाकई यह फोन खरीदने लायक है?
- Amazon-Flipkart Republic Day Sale: स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये तक की छूट, देखें लिस्ट
- Samsung Galaxy S20 की लॉन्चिंग से पहले फीचर्स हुए लीक, मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा
- Xiaomi अब तक के सबसे महंगे फोन को जल्द करेगा लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान