Samsung Galaxy M40: लॉन्चिंग से पहले कीमत लीक, डिस्प्ले में मिल सकता है स्पीकर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 30 May 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M40 set to launch in India with triple rear camera, punch hole display
Samsung Galaxy M40 - फोटो : Samsung

    सैमसंग अपनी एम सीरीज का भारत में विस्तार करने वाला है। खबर है कि कंपनी जल्द ही भारत में एम सीरीज के तहत Samsung Galaxy M40 को लॉन्च 11 जून को लॉन्च करेगा। वहीं लॉन्चिंग से पहले सैमसंग गैलेक्सी एम40 की तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

    लॉन्चिंग से पहले लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम40 की कीमत 20,000 रुपये के करीब होगी। वैसे यह दावा सभी भी हो सकता है क्योंकि अभी तक एम सीरीज के तहत लॉन्च हुए फोन की कीमत 8,000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक है। ऐसे में 20 हजार रुपये की रेंज में कंपनी गैलेक्सी एम40 को पेश कर सकती है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एम40 की स्पेसिफिकेशन

    अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी एम40 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो को देखें तो गैलेक्सी एम40 में पंचहोल डिस्प्ले दिख रही है यानि कि फोन की डिस्प्ले में ही आपको फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    To get notified, click on the link: Amazon: https://t.co/hqQJbPwoos or Samsung India: https://t.co/PjIGbSIArS pic.twitter.com/keYbd1lC3v — Samsung Mobile India (@SamsungMobileIN) May 28, 2019

    इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस फोन में स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी (डिस्प्ले में स्पीकर) मिलेगी। यदि वाकई ऐसा होता है तो सैमसंग का यह पहला फोन होगा जिसमें ऐसी तकनीक दी जाएगी। इस फोन की बिक्री अन्य गैलेक्सी एम सीरीज के फोन की तरह अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला रियलमी 3 प्रो, नोकिया 7.1, पोको एफ1 और रेडमी नोट 7 प्रो जैसे स्मार्टफोन से होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें