अब इंटरनेट से पता चलेगा कब निकलने वाला है चांद, पाकिस्तान ने लॉन्च की वेबसाइट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 29 May 2019 03:17 PM IST
Pakistan launches first moon sighting website to get accurate dates on Eid
Moon Sighting Pakistan - फोटो : www.pakmoonsighting.pk

    पाकिस्तान ने चांद को देखने वाली पहली वेबसाइट लॉन्च कर दी है। पाकिस्तान द्वारा लॉन्च की गई इस वेबसाइट पर चांद के निकलने की सटीक जानकारी मिलेगी। इस वेबसाइट की मदद से रमजान एवं ईद की शुरुआत बताने में मदद मिलेगी।

    इस वेबसाइट के लॉन्च होने से चंद्र महीने की शुरुआत को लेकर जानकारी मिल सकेगी। इस वेबसाइट को यूआरएल pakmoonsighting.pk है। वेबसाइट की लॉन्चिंग पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने की। बता दें कि फवाद ने दो सप्ताह पहले ही वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर बनाने की घोषणा की थी।

    लॉन्चिंग के मौके पर फवाद ने कहा कि यह वेबसाइट रमजान, मुहर्रम और इदुल फितर जैसे इस्लामिक त्योहारों की तारीख के बारे में सटीक जानकारी देगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस वेबसाइट की लॉन्चिंग देश में 'चांद दिखने के विवाद' को खत्म करेगी। फवाद ने कहा कि इस वेबसाइट का फायदा सिर्फ पाकिस्तान को ही नहीं बल्कि दूसरे देशों को भी मिलेगा।

    वेबसाइट के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको अगले 5 साल तक का इस्लामिक कैलेंडर मिल जाएगा। इसके अलावा ग्रेगोरी कैलेंडर की तारीखें भी आपको मिलेंगी। साथ ही आप यह भी जान सकेंगे कि चंद्र महीने का पहला दिन कब पड़ेगा। इस साइट का मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को मदद मिल सके।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें