Samsung Galaxy M31s Review: सैमसंग का एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन!
Samsung Galaxy M31s में है 64MP का क्वॉड कैमरा सेटअपफास्ट चार्जिंग के साथ 6000एमएएच की बैटरी है लैस है फोनफोन की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है

विस्तार
सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31s की बिक्री देश में हो रही है। गैलेक्सी एम30एस कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy M31 का अपग्रेडेड वर्जन है। सैमसंग की एम सीरीज के इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें सैमसंग का एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्टज है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है। अब सवाल यह है कि क्या यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से बेस्ट है? आइए रिव्यू में जानते हैं...
Samsung Galaxy M31s की स्पेसिफिकेशन
इस फोन की स्सेसिफिकेशन को लेकर कुछ खास बदलाव नहीं किए गए हैं। सैमसंग की एम सीरीज के इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें सैमसंग का एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्टज है। यह प्रोसेसर गैलेक्सी एम21 जैसे कई फोन में देखने को मिला है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें एक 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। कैमरे के साथ नाइट मोड, 4के रिकॉर्डिंग और सिंगल शॉट जैसे कई सारे फीचर्स मिलेंगे। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर, चार्जिंग केबल, सिम इजेक्टर पिन और यूजर मैनुअल मिलेगा। कवर और ईयरफोन आपको नहीं मिलेगा।
फोन में 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ बॉक्स में 25W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/A-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,499 रुपये है।
Samsung Galaxy M31s: डिजाइन और डिस्प्ले

गैलेक्सी एम31एस की डिजाइन की बात करें तो इसकी डिजाइन काफी हद तक गैलेक्सी ए31 की तरह है। कैमरा सेटअप में फ्लैश लाइट की प्लेसमेंट और नॉच में थोड़ा-सा बदलाव किया गया है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के टॉप पर बीच में फ्रंट कैमरा है। पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और वॉल्यूम बटन राइट साइड में दिए गए हैं। बड़ी डिस्प्ले होने के बाद भी पावर या वॉल्यूम बटन तक पहुंचने में परेशानी नहीं होती है। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन है। गैलेक्सी एम31एस के कैमरे की डिजाइन सैमसंग के अन्य फोन की डिजाइन की तरह ही है।

फोन देखने और इस्तेमाल करने में प्रीमियम फील देता है। फिनिशिंग शानदार है। उंगलियों के निशान बहुत आराम से पड़ जाते हैं। डिस्प्ले भी काफी स्मूथ है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है। यह
फोन मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध है।

हमें रिव्यू के लिए मिराज ब्लू कलर वेरियंट का इस्तेमाल किया। फोन के किनारे कर्व्ड हैं। फोन में 6000एमएच की बड़ी बैटरी होने के कारण इसका वजन 203 ग्राम है। ऐसे में इसे एक वजनी फोन कहा जाएगा। कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन, लुक, फिनिशिंग और बिल्ड क्वालिटी को लेकर कोई समस्या नहीं है।
Samsung Galaxy M31s: परफॉर्मेंस

सबसे पहले आपको बता दें कि इस फोन में एक पुराना प्रोसेसर है जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। एक्सिनॉस 9611, Exynos 9610 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस प्रोसेसर को 10 नैनोमीटर के प्रोसेस पर तैयार किया गया है। फोन में सैमसंग का वन यूआई 2.1 दिया गया है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। सैमसंग ने दुनिया में पहली बार अपने सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018)
फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर (साइड माउंटेड) दिया था और उसके बाद कई कंपनियों ने इस तरह का फिंगरप्रिंट सेंसर अपने फोन में दिया। सैमसंग ने भले ही गैलेक्सी ए7 में पहली बार साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल किया था लेकिन उसकी परफॉर्मेंस खराब थी, वहीं अब गैलेक्सी एम31एस में जो साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट दिया गया है वह काफी फास्ट है। यह तारीफ करने योग्य है। फिंगरप्रिंट तक पहुंचने में भी कोई परेशानी नहीं हो रही है।

डिस्प्ले का व्यू अच्छा है। आउटडोर में भी डिस्प्ले के साथ कोई दिक्कत नहीं होती है। डिस्प्ले में डबल टैप वेकअप भी है। डिस्प्ले के साथ वीडियो देखने और गेमिंग का एक्सपेरियंस अच्छा रहा। जहां तक गेमिंग परफॉर्मेंस की बात है तो पबजी या फ्री फायर गेम स्मूथली प्ले होते हैं लेकिन 20-25 मिनट बाद फोन हल्का गर्म होता है जो कि अब आम बात हो गई है। अधिकतर फोन में यह समस्या हो रही है। फोन में पबजी गेम को हाई फ्रेम रेट और एचडी ग्राफिक्स पर खेला जा सकता है, हालांकि पबजी अब भारत में बैन हो गया है। फेस अनलॉक हमेशा की तरह स्लो है।
बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी एम31एस में 6000एमएएच की बैटरी है जिसकी परफॉर्मेंस अच्छी है। एक आम यूजर को दो दिनों तक का बैकअप मिल जाएगा, वहीं यदि आप हेवी यूजर हैं। वीडियो ज्यादा देखते हैं और गेम भी खेलते हैं तो भी आपको 24 घंटे तक का बैकअप मिल जाएगा। इस फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जर तो है लेकिन फुल चार्ज करने में करीब डेढ़ घंटे का वक्त लग जाता है।