Samsung Galaxy M31 दमदार बैटरी के साथ आज होगा लॉन्च, मिल सकते हैं कमाल के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम31 आज भारत में लॉन्च होने वाला हैयूजर्स को गैलेक्सी एम31 में 6000 एमएएच की बैटरी मिलेगीइससे पहले कंपनी ने एम31 एस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था

विस्तार
टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) आज एम सीरीज के तहत गैलेक्सी एम31 (Samsun Galaxy M31) को भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी और शानदार कैमरे का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, गैलेक्सी एम31 की असल फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी एम 30एस को बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये के आसपास रखेगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिल सकते हैं।
माइक्रोसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक Galaxy M31 में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस फोन में 6000एमएएच की बैटरी मिलेगी।
बता दें कि Samsung Galaxy M30 में 5000एमएएच की बैटरी थी। इस फोन में भी एंड्रॉयड 10 आधारित वनयूआई 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में Exynos 9611 प्रोसेसर दिया जाएगा और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
- पावरफुल प्रोसेसर के साथ 5G स्मार्टफोन आज बाजार में देगा दस्तक, इतनी हो सकती है कीमत
- Huawei Mate XS से उठा पर्दा, सैमसंग के फोल्डेबल फोन को देगा कड़ी टक्कर
- Realme X50 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, फ्रंट में मिलेंगे दो सेल्फी कैमरे
- Samsung Galaxy A71 की बिक्री शुरू, स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ मिलेंगे 4 रियर कैमरे