Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 Jun 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 Review in Hindi, Price in India, camera sample and more
Samsung Galaxy M21 Review - फोटो : amarujala

    सैमसंग की एम सीरीज को पिछले साल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया था जो 15,000 रुपये तक की रेंज में एक बढ़िया और स्टाइलिश स्मार्टफोन चाहते हैं। एक-एक करके पिछले एक साल में सैमसंग ने एम सीरीज के कई फोन बाजार में उतारे हैं। अब कंपनी ने हाल ही में एम सीरीज का नया फोन Galaxy M21 पेश किया है। गैलेक्सी एम21 की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं और 6000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह फोन?

    डिजाइन और डिस्प्ले

    Galaxy M21 का लुक काफी हद तक कुछ दिन पहले लॉन्च हुए गैलेक्सी एम30एस की तरह है। गैलेक्सी एम3 के मुकाबले एम21 में कैमरे के उभार को बहुत ही कम कर दिया गया है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन शाइनिंग ग्लास बॉडी जैसी है। फिंगरप्रिंट सेंसर को पीछे की ओर जगह मिली है। फोन के साथ बॉक्स में आपको चार्जिंग केबल और एडाप्टर मिलेगा, हालांकि बैक कवर नहीं मिलेगा। गैलेक्सी एम21 आपको सिंपल ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?

    फोन में 6.4 इंच की बड़ी डिस्प्ले है जो कि एक सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले में बेजल बहुत ही कम है और फोन भी पतला है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और इसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। ऑटो और मैनुअल ब्राइटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं है। टच स्मूथली काम करता है। डिस्प्ले वाइडवाइन एल1 सर्टिफाइड है जिसका मतलब है कि अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो आप इस फोन पर देख सकेंगे। फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के ऊपर दिए वाटरड्रॉप नॉच में दिया गया है। पावर बटन, वॉल्युम बटन को राइट साइड में जगह मिली है जिस तक बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद आराम से पहुंचा जा सकता है। सिम कार्ड स्लॉट ट्रे लेफ्ट साइड में दिया गया है। मेमोरी कार्ड के लिए अलग से एक ट्रे मिला है। फोन का वजन 188 ग्राम है। लुक के हिसाब से फोन प्रभावशाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर

    Samsung Galaxy M21 Review
    Samsung Galaxy M21 Review - फोटो : amarujala

    सैमसंग ने अपने अधिकतर फोन की तरह गैलेक्सी एम21 में भी एक्सिनॉस प्रोसेसर दिया गया है जो कि 9611 चिपसेट है और यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.3GHz है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी-72 मिलेगा। यह फोन दो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। पहले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और टॉप वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित वनयूआई 2.0 दिया गया है। फोन में स्नैपचैट, हेलो, नेटफ्लिक्स जैसे कई सारे एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलते हैं जो सभी यूजर्स के लिए काम के नहीं हैं। इन एप्स को आप अपनी जरूरत के हिसाब से डिलीट भी कर सकते हैं।

    फोन की परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy M21 Review
    Samsung Galaxy M21 Review - फोटो : amarujala

    जहां तक परफॉर्मेंस की बात तो एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर वाला यह पहला फोन नहीं है। इससे पहले भी सैमसंग के गैलेक्सी एम31 जैसे कई सारे फोन इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए हैं। एप की लोडिंग टाइमिंग और मल्टीटास्किंग को लेकर हमें किसी प्रकार की समस्या से रूबरू नहीं होना पड़ा। फिंगप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक को सेट करने में महज कुछ सेकेंड ही लगे, जबकि आमतौर पर फिंगरप्रिंट सेंसर को सेट करने में थोड़ा वक्त लगता है लेकिन Galaxy M21 के साथ ऐसा नहीं है।

    Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?

    फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फास्ट है। गैलेक्सी एम21 की डिस्प्ले के साथ आपको मजा आने वाला है। वीडियो वॉचिंग का एक्सपेरियंस शानदार है। रंगों का कॉम्बिनेशन और रिफ्रेंशिंग रेट बढ़िया है। पबजी जैसे हेवी गेम को गैलेक्सी एम21 आराम से झेल लेता है। पबजी में ग्राफिक्स की डिफॉल्ट सेटिंग एचडी और फ्रेम रेट हाई रहता है, लेकिन अधिकतर मिडरेंज फोन की तरह गैलेक्सी एम21 भी करीब 20 मिनट पबजी खेलने पर थोड़ा गर्म होता है। इस फोन की बैटरी कमाल की है जो कि 6000mAh की है। एक सामान्य यूजर्स का साथ गैलेक्सी एम21 की बैटरी दो दिनों तक दे सकती है, हालांकि बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब 2 घंटे का वक्त लगता है जबकि इसके साथ 15वॉट का फास्ट चार्जर भी है।

    Samsung Galaxy M21 का कैमरा परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy M21 Review
    Samsung Galaxy M21 Review - फोटो : amarujala

    जहां तक कैमरे की बात है तो गैलेक्सी एम21 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का और इसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ आपको लाइव फोकस, प्रो, नाइट, फुड, सुपर स्लो और कई सारे फीचर्स मिलेंगे। फोन का रियर कैमरा डिफॉल्ट रूप से 12 मेगापिक्सल की फोटो क्लिक करता है।

    Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?

    इस फोन से आप 4के वीडियो आराम से रिकॉर्ड कर सकते हैं लेकिन इस मोड में आप एक बार में सिर्फ 10 मिनट का ही वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। सेल्फी कैमरे से 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। फोन में अल्ट्रा स्टेबल मोड भी मिलता है जो वीडियो रिकॉर्डिंग में आपकी काफी मदद करेगा, हालांकि 4के रिकॉर्डिंग के लिए स्टेबलाइजेशन नहीं मिलता है।

    Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?
    Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?

    बाजार में मौजूद इस रेंज के अधिकतर फोन की तरह एम21 दिन की रौशनी और पर्याप्त रौशनी में अच्छी फोटो क्लिक करता है लेकिन कम रौशनी में थोड़ा संघर्ष करता है। नाइट मोड शानदार तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक है।

    Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?
    Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?

    वाइड एंगल में फोटो अच्छी आती है लेकिन प्राइमरी लेंस के मुकाबले इसमें पिक्सल की कमी रहती है। क्लोजअप फोटोग्राफी में फोन का परफॉर्मेंस शानदार है। फोटो कलर के साथ डीटेल में आती है। बैकग्राउंड को भी कैमरा बखूबी मैनेज करता है, हालांकि सीन ऑप्टिमाइजर ऑन करने पर कैमरा फोटो को थोड़ा इनहैंस (अधिक ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट) के साथ क्लिक करता है। लाइव फोकस में ब्लर का एडजस्टमेंट आपके कंट्रोल में होता है। ऑटोफोकस थोड़ा कमजोर है।

    Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?

    हमेशा की तरह प्रो मोड शानदार है, लेकिन आपको कैमरे के बारे में टेक्निकल जानकारी होनी चाहिए तभी आप प्रो मोड का फायदा उठा सकेंगे। फोन में मैक्रों लेंस तो नहीं दिया गया है लेकिन यदि पर्याप्त रौशनी हो तो आप बढ़िया क्लोजअप शॉट क्लिक कर सकते हैं।

    Samsung Galaxy M21 Review: क्या 13,999 रुपये में बेस्ट है यह फोन?

    क्लोजअप शॉट में कैमरा डेफ्थ और बैकग्राउंड के शानदार तरीके से मैनेज करता है। फोटो सैंपल देखकर आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। वैसे तो पैनोरमा शॉट आमतौर पर कोई नहीं लेता है लेकिन हमने रिव्यू के दौरान इसे ट्राई किया। पैनोरमा मोड में फोटो औसत क्लिक हुई।

    नोट- सभी तस्वीरों को वेबसाइट के हिसाब से रि-साइज किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें