सस्ते में मिल रहा है Samsung का यह 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, इसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, फोन में बॉक्स के साथ चार्जर नहीं मिलेगा।

विस्तार
यदि आपको भी चाइनीज कंपनियों के फोन से दिक्कत है और किसी अन्य ब्रांड के 5जी फोन की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सैमसंग का एक 5जी फोन भारत में सस्ता हो गया है। Samsung Galaxy M14 5G की कीमत में कटौती हो गई है। Samsung Galaxy M14 5G की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है लेकिन फिलहाल सैमसंग इंडिया की साइट पर इसे 12,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy M14 5G की कीमत 14,990 रुपये है और यदि आप किसी भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ईएमआई पर इस फोन को खरीदते हैं तो आपको 2,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 12,990 रुपये हो जाएगी।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो (2,408 x 1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5 मिलता है। फोन में 128 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम ऑप्शन मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।