Samsung Galaxy M01s सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 21 Jun 2020 12:39 PM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्चमिल सकता है 3 जीबी रैम का सपोर्टबजट रेंज में हो सकती है कीमत

विज्ञापन
Samsung Galaxy M01s spotted on bis certification site know expected price and specifications
samsung smartphone - फोटो : demo pic

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने हाल ही में गैलेक्सी एम01 (Samsung Galaxy M01) को भारत में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्जन गैलेक्सी एम01एस (Samsung Galaxy M01s) को पेश करने करने की तैयारी कर रही है। इस अगामी स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की साइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और मीडियाटेक हिलियो पी22 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।

    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के अनुसार, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 9.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स, डुअल सिम, मीडियाटेक हिलियो पी22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में होगी। साथ ही इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें