वर्क फ्रॉम होम के दौरान ये गैजेट आपके आएंगे बहुत काम, देखें पूरी लिस्ट

कोरोना संक्रमण के कारण अधिकतर लोग दफ्तर का काम अपने घर से कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को थकावत और कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अगर सही डिवाइस का इस्तेमाल किया जाए, तो काम को आसान बनाने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आप भी घर से काम कर रहे हैं, तो आपको कुछ खास डिवाइस की जरूरत है। आइए इन डिवाइस पर डालते हैं एक नजर...

फोल्डेबल लैपटॉप टेबल
यदि आप किसी टेबल की तलाश में हैं जिसकी मदद से आप बेड पर बैठकर भी काम कर सकें तो फोल्डेबल लैपटॉप टेबल आप खरीद सकते हैं। यह टेबल आपको 300 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगा। इसमें कई तरह के वेरियंट भी हैं जिनमें कप होल्डर्स भी मिलते हैं।

वायरलेस माउस
घर से काम करने के दौरान वायरलेस माउस बहुत काम आता है। इस डिवाइस के जरिए आप घंटों तक अपने दफ्तर का काम कर सकते हैं। वहीं, यह वायरलेस माउस आपको 300 रुपये से 400 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा।
- 7,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है सैमसंग का यह स्मार्टफोन, मिलेगा S PEN का सपोर्ट
- बिना बिजली के काम करने वाले छह कमाल के गैजेट्स, एक बार खर्च करें, लंबे समय के लिए निश्चिंत रहें
- Asus Zenfone 7 बेंचमार्क साइट पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
- iPhone यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर, चाबी की बजाय फोन से अनलॉक कर सकेंगे अपनी कार