सैमसंग के इस डुअल रियर कैमरे वाले फोन की कीमत में हुई 3,500 रुपये की कटौती

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 12 Jan 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J6 Price cut in India, Know price and specifications
Samsung Galaxy J6

    सैमसंग ने पिछले साल मई में गैलेक्सी जे6  को भारत में लांच किया था। सैमसंग गैलेक्सी जे6 की कीमत में पहले भी कटौती हुई है और एक बार फिर से इस फोन की कीमत में कमी हुई है। सैमसंग गैलेक्सी जे6 के 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम दोनों वेरियंट में कटौती हुई है। सैमसंग गैलेक्सी जे6 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,490 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये हो गई है। भारत में लांचिंग के समय गैलेक्सी जे6 को 13,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था।

    ये भी पढ़ेंः चाइनीज हैकर ने भारत में इस कंपनी को लगाया 130 करोड़ रुपये का चूना

    सैमसंग गैलेक्सी जे6 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 5.6 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में सैमसंग का Exynos 7 सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Xiaomi ने दिया आखिरी तोहफा, डुअल कैमरा वाला सबसे सस्ता फोन हुआ 1,500 रुपये तक सस्ता

    यह फोन 3GB रैम + 32GB और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018 रिव्यू) की कीमतों में कटौती हुई है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 (रिव्यू)  को भारत में 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था, लेकिन अब इस फोन की शुरुआती कीमत 18,990 रुपये हो गई है। वहीं गैलेक्सी ए7 2018 का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत अब 22,990 रुपये हो गई है जो पहले 28,990 रुपये थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें