Upcoming Smartphones: फरवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये 6 शानदार स्मार्टफोन, सैमसंग से लेकर गूगल तक सब हैं तैयार!
Upcoming Smartphones February 2026:
साल 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी रोमांचक रही और फरवरी का महीना इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाने वाला है। इस महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज से लेकर Vivo, iQOO और Google के नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं।

साल 2026 के शुरुआती हफ्तों में ही स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए काफी कुछ देखने को मिला है। जनवरी में कई मिड-रेंज और बजट फोन लॉन्च होने के बाद अब फरवरी में भी कंपनियां नए और दमदार डिवाइसेज पेश करने की तैयारी में हैं। इस महीने की सबसे बड़ी चर्चा Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर है, लेकिन इसके अलावा भी कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें फरवरी में लॉन्च किया जाने वाला है।

Samsung Galaxy F70e
लॉन्च डेट: 9 फरवरी
Samsung अपनी Galaxy F सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक होगी। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर दिन-रात चल सकती है। Galaxy F70e 5G की कीमत भारत में 17,000 रुपये से कम रखी जाएगी। यह फोन Flipkart और Samsung की वेबसाइट पर Limelight Green और Spotlight Blue कलर में उपलब्ध होगा।

Tecno Pova Curve 2 5G
लॉन्च डेट: 13 फरवरी
Tecno Pova Curve 2 5G पिछले साल आए Pova Curve 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें नया Space 2.0 डिजाइन दिया गया है और कैमरा मॉड्यूल को भी नया लुक मिला है। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और वायलेट रंगों में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और Android 16 मिलने की उम्मीद है।
- Brave Ark 2-in-1: मन करे तो बना लीजिए लैपटॉप, नहीं तो टैबलेट जैसे करिए यूज; कमाल का Android PC हुआ लॉन्च
- Mini Hypersonic Missile: आवाज से 6 गुना तेज! चीन की 'मिनी मिसाइल' के आगे फेल हो जाएंगे सारे डिफेंस सिस्टम?
- नोकिया ने चेन्नई में खोला अपना सबसे बड़ा रिसर्च सेंटर: ₹270 करोड़ का निवेश; 100G ऑप्टिकल नेटवर्क पर होगा काम
- भारत में तेजी से बढ़ा K-कल्चर: फिल्मों से लेकर खाने की थाली तक, हर जगह हावी हुआ कोरियन ट्रेंड, देखें आंकड़े