Samsung Galaxy F41 आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F41 आज यानी आठ अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाला है। Samsung Galaxy F41 सैमसंग की एफ सीरीज का पहला फोन है जिसे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। Samsung Galaxy F41 में 6000mAh की बैटरी मिलेगी और इसके साथ ही इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
Samsung Galaxy F41 में 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Samsung Galaxy F41 की लॉन्चिंग आज शाम 5.30 बजे होगी। लॉन्चिंग इवेंट को सैमसंग के सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकेगा। अभी तक सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Samsung Galaxy F41 की स्पेसिफिकेशन
वैसे तो आधिकारिक तौर पर सैमसंग के इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कुछ लीक रिपोर्ट्स सामने आई हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy F41 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy F41 में Exynos 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा इसमें सिंगल स्पीकर मिलेगा। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी और यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा।
- Realme 7 Sale Today: मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर वाले इस फोन की फ्लैश सेल आज
- लेदर पैनल के साथ लॉन्च हुआ Realme 7 Pro का नया वेरियंट, जानें कीमत
- Samsung UV Sterilizer Review: क्या खरीदने लायक है 10 मिनट में कोरोना जैसे वायरस खत्म करने वाली यह डिवाइस?
- Tecno CAMON 16 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Auto Eye Focus फीचर से लैस है फोन