Realme 7 Sale Today: मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर वाले इस फोन की फ्लैश सेल आज

रियलमी 7 सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme 7 आज यानी आठ अक्तूबर को एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। Realme 7 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से होगी। रियमली 7 को पिछले महीने ही भारत में रियलमी 7 प्रो के साथ लॉन्च किया गया था। Realme 7 में क्वॉड कैमरा सेटअप केसाथ मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme 7 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा।

Realme 7 की स्पेसिफिकेशन
Realme 7 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। साथ ही इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G76 MC4 GPU मिलेगा। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
- लेदर पैनल के साथ लॉन्च हुआ Realme 7 Pro का नया वेरियंट, जानें कीमत
- Samsung UV Sterilizer Review: क्या खरीदने लायक है 10 मिनट में कोरोना जैसे वायरस खत्म करने वाली यह डिवाइस?
- Tecno CAMON 16 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Auto Eye Focus फीचर से लैस है फोन
- Realme 7i स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिला चार रियर कैमरों का सपोर्ट