Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया 5जी स्मार्टफोन, मिलेंगे कई सारे एआई फीचर्स
यह स्मार्टफोन Exynos 1380 प्रोसेसर, AI फीचर्स और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। कंपनी ने इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रखी है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बन गया है।

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy F36 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy F36 5G कंपनी की एफ सीरीज का नया फोन है। Samsung Galaxy F36 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर है जो कि कंपनी का इनहाउस प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन मे तीन रियर कैमरे हैं और लेदर फिनिश बैक पैनल दिया गया है। Samsung Galaxy F36 5G को तीन कलर में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के बार में विस्तार से...
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 17,499 रुपये8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 18,999 रुपयेफोन को तीन कलर्स Coral Red, Luxe Violet, Onyx Black में खरीदा जा सकेगा। सभी वेरिएंट्स में प्रीमियम लेदर फिनिश बैक पैनल दिया गया है।
फोन में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 1380 SoC प्रोसेसर और Mali-G68 MP5 GPU दिया गया है। साथ ही, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे- Google Circle to Search, Gemini Live, Object Eraser, Image Clipper और AI Edit Suggestions।
- Facebook: फेसबुक पर केरल के वित्त मंत्री ने ठोका मुकादमा, 'गलत मेडिकल क्लेम' का है आरोप
- Auto Scroll: इंस्टाग्राम में अब स्क्रॉल करने का भी झंझट खत्म, अब और आराम से रील देखते रहो!
- WhatsApp Ads: व्हाट्सएप में दिखने लगे विज्ञापन, प्रमोटेड चैनल के दिखने लगे एड
- Fact Check: क्या सच में 30 दिनों में ही दिमाग की कोशिकाओं को खत्म कर देता है मोबाइल रेडिएशन?