Samsung Galaxy Buds Core: न्वाइज रिडक्शन फीचर के साथ नया ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 35 घंटे चलेगी बैटरी
Galaxy AI का Interpreter फीचर भी है, जिससे आप रियल-टाइम टू-वे ट्रांसलेशन कर सकते हैं। एक व्यक्ति अपनी भाषा में बोलेगा, तो तुरंत अनुवाद सामने वाले को सुनाई देगा और जवाब भी उसी तरह अनुवाद हो जाएगा। टच कंट्रोल्स से म्यूजिक प्ले करने, कॉल लेने और अन्य फंक्शन कंट्रोल कर सकते हैं।

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए बड्स Samsung Galaxy Buds Core को भारत में लॉन्च कर दिया है। Galaxy Buds Core TWS के साथ डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर डीप साउंड और पावरफुल बास का दावा किया गया है। Galaxy Buds Core TWS के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) भी है। इसके अलावा इस बड्स में न्वाइज रिडक्शन फीचर भी है। Galaxy Buds Core TWS को लेकर कंपनी का दावा है इस सेगमेंट में कॉलिंग के लिए यह सबसे बेस्ट ईयरबड्स है।
Samsung ने अपने नए Galaxy Buds Core को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन ईयरबड्स की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक 12 महीनों तक 417 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा Galaxy A26, A36 या A56 स्मार्टफोन के साथ खरीदने पर 1,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिलेगा। ये बड्स ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध होंगे और 27 जून से इनकी बिक्री होगी।
डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं, जो दमदार बास और डीप साउंड देने का दावा करते हैं। Active Noise Cancellation (ANC) और कॉल नॉइज़ रिडक्शन सपोर्ट करता है। हर ईयरबड में 3 माइक्रोफोन लगे हैं, जो बेहतर कॉल क्वालिटी सुनिश्चित करते हैं। विंगटिप डिजाइन है, जो कानों में मजबूत और आरामदायक फिट देता है।
- आधार कार्ड से खाली हो सकता है अकाउंट, लॉक करना है समझदारी
- Tech Tips: ChatGPT से ऐसे बनाएं स्टूडियो-क्वालिटी पोर्ट्रेट फोटो, सिर्फ 3 आसान स्टेप्स में
- Recharge Plan: 200 रुपये से कम में बेस्ट रिचार्ज प्लान, फायदे इतने कि कहेंगे- पहले क्यों नहीं बताया
- Gemini: अब WhatsApp और Phone एप से बात कर सकेगा Google जेमिनी, फीचर बंद होने पर भी करेगा काम