Galaxy Unpacked: Samsung ने लॉन्च किए दो ईयरबड्स, AI करेगा लाइव ट्रांसलेशन
Galaxy Buds 3 में 48mAh की बैटरी है और चार्जिंग केस 515mAh की बैटरी के साथ आती है। बैकअप को लेकर 5 घंटे का दावा है, जबकि चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे के बैकअप का दावा है। Galaxy Buds 3 Pro में 53mAh की और चार्जिंग केस में 515mAh की बैटरी है। इसके बैकअप को लेकर 7 घंटे का दावा है।

विस्तार
Samsung Galaxy Buds 3 और Galaxy Buds 3 Pro को पेरिस में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इन दोनों बड्स के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। इसके अलावा वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP57 की रेटिंग मिली है। Galaxy Buds 3 में 11mm का डायनेमिक ड्राइवर मिलेगा, वहीं Galaxy Buds 3 Pro में 10.5mm का डायनेमिक ड्राइवर है।
Samsung Galaxy Buds 3 में की अमेरिका में शुरुआती कीमत 179.99 डॉलर यानी करीब 15,000 रुपये है। वहीं Galaxy Buds 3 Pro की कीमत 249.99 डॉलर यानी करीब 21,000 रुपये रखी गई है। दोनों बड्स को सिल्वर और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और बिक्री 24 जुलाई से शुरू होगी। भारत में Buds 3 की कीमत 14,999 रुपये और Buds 3 Pro की कीमत 19,999 रुपये है।
Samsung Galaxy Buds 3 सीरीज को नई डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। Galaxy Buds 3 के साथ ओपन टाइप डिजाइन मिलती है, जबकि Pro मॉडल इन-ईयर टाइप डिजाइन के साथ आता है। Galaxy Buds 3 में 11mm का वनवे डायनेमिक ड्राइवर मिलता है, जबकि Galaxy Buds 3 Pro के साथ टूवे 10.5mm का डायनेमिक स्पीकर और 6.1mm प्लानर मिलता है। दोनों मॉडल के साथ तीन माइक्रोफोन मिलते हैं। दोनों में ANC मिलता है जो सराउंड साउंड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।
- Galaxy UnPacked 2024: Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 हुए लॉन्च, थोक में मिलेंगे AI फीचर्स
- Google Maps: गूगल मैप्स के इस फीचर से खत्म हो जाएगी वाहन चालकों की परेशानी, फॉलो करें आसान प्रोसेस
- Scam Alert: मनी लॉन्ड्रिंग स्कैम की शिकार हुई चंडीगढ़ की महिला, अकाउंट से निकले 80 लाख रुपये
- व्हाट्सएप स्कैम से बचने में काम आएंगे ये 5 टिप्स