दो फ्रंट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A8+, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 10 Jan 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A8 plus launched in India with Dual selfie camera at Rs 32,999
Samsung Galaxy A8 plus

    Samsung ने भारत में अपना पहला डुअल फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन Galaxy A8+ लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया से 20 जनवरी 2018 से होगी। फोन के खासियत की बात करें तो फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले है और इसे वाटरप्रूफ एवं डस्टप्रूफ के लिए IP68 रेटिंग मिली है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A8 plus
    Samsung Galaxy A8 plus

    इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में भी डुअल सेल्फी कैमरा है जिनमें एक 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    कैमरे में बोकेह इफेक्ट है जिसकी मदद से आप फोटो के बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं। फोन में 3500 एमएच की बैटरी है। फोन की कीमत 32,990 रुपये है। इसके अलावा फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NFC और USB टाइप सी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें