सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता फोन Galaxy J2 Pro, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज के तहत अपना एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy J2 Pro (2018) पेश किया है। हालांकि यह फोन फिलहाल वियतनाम में लॉन्च हुआ है, जल्द ही भारत में इसके आने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो (2018) की कीमत VND 3,290,000 यानी करीब 9,200 रुपये है। वियतनाम में फोन की बिक्री भी होने लगी है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।
सैमसंग गैलेक्सी J2 प्रो (2018) की स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5 इंच की क्वॉडएडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1.5GB जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इसके अलावा फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी, 3.5mm हेडफोन जैक और 2600mAh की बैटरी है।