Apple स्टोर पर फटा iPhone, 7 लोगों के घायल होने की खबर
विज्ञापन

एप्पल स्टोर पर आईफोन की बैटरी के फटने से एक युवक घायल हो गया है। यह घटना स्विटजरलैंड के ज्यूरिख के एक एप्पल स्टोर की है। घटना में घायल युवक फोन को रिपेयर कर रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज्यूरिख पुलिस ने बताया है कि फोन में अचानक से विस्फोट हुआ है और अभी तक धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस धमाके में फोन को रिपेयर करने वाले युवका का हाथ थोड़ा-सा जल गया है। वहीं 7 अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान स्टोर पर करीब 50 लोग मौजूद थे जिसमें ग्राहक और स्टाफ भी शामिल थे। वहीं आग लगने के बाद फोन की बैटरी पर बालू फेंककर उसे ढंक दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांज कर रही है, हालांकि इस हादसे पर अभी तक एप्पल की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन