अपकमिंग फोन: सैमसंग गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 की कीमत लॉन्चिंग से पहले लीक
Galaxy A52 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये होगी।

विस्तार
सैमसंग के दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 की लॉन्चिंग 17 मार्च को संभावित है। सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज में ये दो नए मेंबर होंगे। कहा जा रहा है कि 17 मार्च होने वाली लॉन्चिंग में कंपनी अब तक का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं लॉन्चिंग से पहले दोनों फोन Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 की कीमतें लीक हो गई हैं। कहा जा रहा है कि Galaxy A52 को दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा जिनकी शुरुआती कीमत 26,499 रुपये होगी। वहीं Galaxy A72 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये बताई जा रही है। ये दोनों फोन पहले लॉन्च हुए Galaxy A51 और Galaxy A71 के अपग्रेडेड वर्जन होंगे।
Samsung Galaxy A52, Samsung Galaxy A72 की भारत में कीमत
मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Galaxy A52 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये होगी। वहीं Galaxy A72 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की कीमत 37,999 रुपये होगी।
सैमसंग के इन दोनों फोन की लॉन्चिंग 17 मार्च को होने वाले Galaxy Awesome Unpacked इवेंट में हो सकती है। सैमसंग ने इन दोनों फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग Galaxy A52 के 5जी मॉडल को भारत में लॉन्च नहीं करेगी।
Samsung Galaxy A52 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A52 5G का एक अनबॉक्सिंग वीडियो हाली ही में यूट्यूब पर देखा गया है जिसमें फोन की डिजाइन और फीचर्स देखे गए हैं। Galaxy A52 को सुपर एमोलेड और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फोन में स्नैपड्रैगन 750 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 11 मिल सकता है। वीडियो में कहा गया है कि इसमें 4500mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा लें 5 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का लेंस मिल सकता है।
- स्पॉटिफाई को भारत में मिला हिंदी, भोजपुरी समेत 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
- जानकारी: व्हाट्सएप की नई पॉलिसी में क्या बदल रहा और क्या नहीं, शब्दशः पढ़ें
- व्हाट्सएप पॉलिसी: शर्तें स्वीकार नहीं करने पर क्या होगा, कितने दिनों बाद बंद हो जाएगा अकाउंट
- VIVO X60 Series: भारत में 25 मार्च को लॉन्च होगी वीवो एक्स60 सीरीज, शानदार कैमरा का मिल सकता है तोहफा