Samsung Galaxy A51s गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, मिल सकती है 5जी कनेक्टिविटी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 29 Jun 2020 10:27 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी ए51एस गीकबेंच पर हुआ लिस्टयूजर्स को मिल सकता है एंड्रॉयड 10 और 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्टमिड-प्रीमियम रेंज में हो सकती है कीमत

विज्ञापन
Samsung Galaxy A51s smartphone list on geekbench know expected price and specs
Samsung Galaxy A51s - फोटो : demo pic

    विस्तार

    कोरियन कंपनी सैमसंग A सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए51एस (Samsung Galaxy A51s) को ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स सोशल मीडिया साइट पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। वहीं, अब गैलेक्सी ए51एस स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके ऑपरेटिंग सिस्टम और रैम की जानकारी सामने आई है।

    गीकबेंच साइट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए51एस स्मार्टफोन SM-A516V मॉडल नंबर के साथ साइट पर लिस्ट है। साथ ही इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10, 6 या 8 जीबी रैम, 5जी कनेक्टिविटी और स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को सिंगल कोर में 622 अंक और मल्टी कोर में 1,928 अंक मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए51एस स्मार्टफोन की कीमत मिड-प्रीमियम रेंज में रख सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस ही साल की शुरुआत में गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 25,250 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें