Samsung Galaxy A51 लॉन्च से पहले कोरियन साइट पर हुआ स्पॉट, मिलेगा पंचहोल वाला डिस्प्ले

कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) जल्द ही ए सीरीज के तहत गैलेक्सी ए51 (Samsung Galaxy A51) की लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इससे पहले गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था।
गैलेक्सी ए51 को लेकर कई रिपोर्ट्स लीक हुई हैं, जिनमें संभावित कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली हैं। हाल ही में इस फोन को कोरिया की टेक साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां इसके कुछ चुनिंदा फीचर्स का खुलासा हुआ है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी ए51 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
सैमसंग गैलेक्सी ए51 की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। फिलहाल, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फोन की कीमत 20,000 रुपये के आस पास रखी जाएगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में पंचहोल वाला 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ चार जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कैमरा की बात करें तो यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद होंगे। साथ ही यूजर्स 32 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
सैमसंग इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दे सकता है। साथ ही यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- Redmi K30 5G कनेक्टिविटी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
- ये हैं भारत के बेस्ट पंच होल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन, किफायती कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स
- Redmi 4 को मिला MIUI 11 का अपडेट, 2017 में लॉन्च हुआ था फोन
- सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला Infinix S5 Lite हुआ लॉन्च, बैक पैनल में मिलेंगे तीन कैमरे